आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के रास्ते सोलर लाइटें उखाडऩा शर्मनाक, पुलिस ले सख्त एक्शन : सुधीर शर्मा

--Advertisement--

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने लाइटें काटने पर लिया कड़ा स्टैंड, योल पुलिस चौकी में दी शिकायत, विकास विरोधी लोग नहीं चाहते कि कांगड़ा बने पर्यटन राजधानी, विधायक सुधीर बोले, ऐसा नहीं चलेगा

धर्मशाला – हिमखबर डेस्क 

देश-दुनिया के लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के रास्ते से सोलर लाइटें काटना व खोलना शर्मनाक है। इस मामले में पुलिस को जल्द एक्शन लेना चाहिए। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने शनिवार को यहां जारी बयान में कही।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्होंने इस बारे में बाकायदा पुलिस स्टेशन धर्मशाला में शिकायत दी है। पुलिस को जल्द इन लोगों को गिरफ्तार करके इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने आगे कहा कि आदि हिमानी चामुंडा के रास्ते दर्जनों सोलर लाइटें लगाई गई थीं। रात के समय इन लाइटों से मंदिर का अनूठा नजारा दुनिया भर के भक्तों को आकर्षित कर रहा था।

आदि हिमानी चामुंडा हिमाचल में धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बन रहा है, लेकिन कुछ लोगों को विकास हजम नहीं हो रहा। ऐसे लोग नहीं चाहते कि धर्मशाला शहर व कांगड़ा जिला पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित हों।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि मंदिर के रास्ते की लाइटें उखाडऩा आस्था से छेड़छाड़ है। इस तरह के लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कांगड़ा पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।

सुधीर शर्मा ने कहा कि ये लाइटें आकर्षण का केंद्र बनी थी, यही बात समाज विरोधी तत्वों को सहन नहीं होती है। अब ऐसा नहीं चलेगा, ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा।

सुधीर शर्मा ने कहा कि गर्मी के मौसम में कई लोग रात को ही मंदिर के लिए सफर शुरू करते थे, लेकिन पहाड़ी और जंगली रास्ता होने के कारण रास्ते में कोई भी हादसा हो सकता था। कई बार लोग आधे रास्ते में भी डेरा डाल देते हैं।

इन सोलर लाइटों के लगने से मंदिर का पूरा रास्ता जगमगा उठा था। इससे लोग मंदिर का कभी भी सफर कर सकते थे, लेकिन इन लाइटों से छेड़छाड़ करके शरारती तत्वों ने एक तरह से कानून को चुनौती दी है।

यह अपराध तो है ही, बल्कि हमारी आस्था से भी खिलवाड़ है। सुधीर शर्मा ने कहा कि इस घटना के बाद हर कोई सन्न है।

सुधीर शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेकर समाज में बेहतर मिसाल कायम करने की मांग उठाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में चार जून से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन सात जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

प्रदेश में बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान के आसार, शिमला, मंडी,...

हिम बस कार्ड नहीं तो स्कूली बच्चों को भी HRTC बसों में देना होगा पूरा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के...

कांगड़ा में 45 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, इस हालत में मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक विवाहिता...

गजब: चुनाव हारी पत्नी तो नाराज पति ने शराब के नशे में रातभर बंद रखा गांव का रास्ता; लोग हुए परेशान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के नतीजे...