भालू के हमले से व्यक्ति गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

--Advertisement--

क़ुल्लू, 13 जनवरी – अजय सूर्या

जनपद के आनी उपमंडल में भालू के हमले से एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हुआ है। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार मामला ग्राम पंचायत कुठेड गांव दनेउ (शाणी) का है जहां शुक्रवार दोपहर अनंत राम(45) का सामना भालू से हो गया। व्यक्ति जब जोर जोर से चीखा तो भालू जंगल की ओर भाग गया।

परिजनों और गांव के लोगों ने इसकी सूचना 108 एम्बुलेंस को दी व एम्बुलेन्स के माध्यम से व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आनी पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।

आनी अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने व्यक्ति की नाजुक हालत देखते हुए उसे रामपुर बुशहर स्थित खनेरी अस्पताल रैफर किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...