गौशाला के शरण में आग की भेंट चढ़ा दोमंजिला मकान, लाखों रुपए का नुक्सान

--Advertisement--

कुल्लू, 13 जनवरी – अजय सूर्या

जनपद के बंजार उपमंडल की ग्राम पंचायत चनोन के अंतर्गत अग्निकांड का मामला सामने आया है, जिसमें दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया है।

जानकारी के अनुसार मामला गांव गौशाला का है जहां टेढ़ी सिंह नेगी पुत्र लगन चंद का काष्ठकुणी शैली से बना 15 कमरों का दो मंजिला मकान शुक्रवार दोपहर भीषण आग की चपेट में आ गया। आग इतनी भयानक थी कि घर में रखा सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया, जिसकी लपटों से आग ज्यादा भड़क गई।
ग्रामीणों को जैसे ही आगजनी की सूचना मिली तो उन्होंने घटनास्थल की ओर रुख करते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। आग की लपटें बढ़ती जा रही थी जिस पर दमकल विभाग व पुलिस विभाग को सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग इस कदर भड़की कि मकान के साथ लगती गऊशाला में रखा सामान भी जल गया परंतु पशुओं को ग्रामीणों ने समय रहते निकाल लिया।

15 कमरों के इस मकान में एक राशन की दुकान, माता हिडिम्बा का भंडार गृह व पशु डिस्पैंसरी भी आग की भेंट चढ़ गई। जिस समय घर में आग लगी उस समय घर में परिवार का कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। सभी खेतों में काम कर रहे थे।

जब आग की लपटें घर की छत से बाहर निकलीं तो आग लगने का पता चला। यह दोमंजिला मकान टेढ़ी सिंह नेगी पुत्र लगन चंद, भानू प्रताप व एकेश्वर नेगी का था। इस मकान में 3 परिवारों के करीब 14 सदस्य रहते थे जो अब इस कड़कती ठंड में खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। अभी अग्नि प्रभावित परिवार गांव में अन्य ग्रामीणों के घर में शरण लिए हुए हैं। आग कैसे लगी इस बात का पता नहीं चल पाया है।

एसडीएम बंजार हेम चंद वर्मा के बोल

एसडीएम बंजार हेम चंद वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर नुक्सान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अग्निकांड में करीब 50 लाख की संपत्ति का नुक्सान हुआ है। पीड़ित परिवार को 20000 रुपए की फौरी राहत के साथ राशन किट व तिरपाल सहित बर्तन की किट दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...