धरती से मिलन को तैयार अंबर, आसमान में बादलों ने जमाया डेरा, बनने लगे बारिश के आसार

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल में शनिवार को मौसम का नया रूप देखने को मिला। बारिश तो नहीं हुई, पर आसमान में छाए बादलों से बारिश के आसार जरूर बन गए हैं। शुक्रवार देर शाम से ही आसमान में बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया था, जिसका असर शनिवार सुबह भी देखने को मिला।

बादल छाने से ठिठुरन बढ़ गई है। लोगों को आग का सहारा लेते देखा जा रहा है। चूंकि लोहड़ी है ऐसे में बारिश की संभावना बनती दिख रही है। मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों में 14 जनवरी तक कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 व 17 जनवरी को प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। आज भी उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।

उधर, आगामी दो दिनों के दौरान सुबह के समय मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (पांवटा साहिब-धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी- नालागढ़) के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

शुक्रवार सुबह भी कई क्षेत्रों में कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। घना कोहरा पडऩे से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। विजिबिलिटी कम होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सुबह और शाम के समय जिला में लोग भी घरों से बाहर कम ही निकल रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...