कर्मचारियों-नागरिकों-सफाई कर्मियों ने दिलाया नगरोटा को सम्मान: बाली

--Advertisement--

स्वच्छता को लेकर बेहतर कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित

धर्मशाला,12 जनवरी – हिमखबर डेस्क

स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरोटा बगबां के अव्वल रहने पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने नगर परिषद के अधिकारियों कर्मचारियों तथा नगरोटा बगबां के सभी नागरिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार तथा नागरिकों के आपसी समन्वय के साथ ही नगरोटा बगबां को यह उपलब्धि हासिल हुई है।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद को स्वच्छता में बेहतर बनाने के प्रयास करने वाले अधिकारियों, नागरिकों तथा सफाई कर्मचारियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा ताकि बेहतरीन कार्य करने की सभी को प्रेरणा मिल सके।

पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा बगबां विस क्षेत्र को पूरे राज्य भर में एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा इस के लिए सामूहिक प्रयास किए जा रहे हैं।

पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता पर विशेष फोक्स किया गया है। इस के लिए सभी अधिकारियों तथा नागरिकों की ओर से रचनात्मक सहयोग भी मिल रहा है।

आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा शहर के चरणबद्व विकास के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नगरोटा शहर के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है ताकि स्वच्छता के साथ साथ पर्यटन को भी विकसित किया जा सके।

आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में स्वच्छता के साथ साथ अनछुए पर्यटक स्थलों को विकसित करने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं ताकि पर्यटन की दृष्टि से भी नगरोटा विस क्षेत्र बेहतर गंतव्य बन सके।

पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि विकास पुरूष स्व जीएस बाली ने हमेशा ही विकास की दृष्टि से नगरोटा विस क्षेत्र को आगे बढ़ाया है तथा इसी परंपरा को कायम रखते हुए नगरोटा के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...