ऊना के बसोली में नकली दवा उद्योग का भंडाफोड़, आरोपी फरार

--Advertisement--

ऊना, 12 जनवरी – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय की ग्राम पंचायत बसोली में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर नकली और प्रतिबंधित दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद करने में सफलता हासिल की है।

फ़िलहाल पुलिस ने दवाओं को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की छापेमारी से ठीक पहले इन दवाओं को जलाने का भी प्रयास किया गया, जिसके चलते लाखों की संख्या में टैबलेट्स जले हुए भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस को मिली सूचना के अनुसार जिस व्यक्ति की प्रॉपर्टी से यह प्रतिबंधित और नशीली दवाइयां बरामद हुई हैं। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

मास्टरमाइंड द्वारा बसोली और चताड़ा रोड पर खरीदी गई एक प्रॉपर्टी में बनाए गए सेप्टिक टैंक में से दवाओं को रैप करने वाले पेपर रोल भी बड़ी मात्रा में बरामद हुए हैं। जानकारी है कि वह करीब 25 साल से इसी जगह पर अपने परिवार सहित रह रहा है।

ये भी सामने आया है कि कई साल पहले यह यहां पर निजी मेडिकल प्रैक्टिशनर के तौर पर भी काम करता था, जबकि उसके बाद एक निजी स्कूल भी खोला। फ़िलहाल पुलिस द्वारा ये पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन दवाओं का निर्माण आखिर कहां किया जा रहा था और कौन-कौन लोग इस रैकेट में शामिल हैं।  हालांकि अभी तक पूरे मामले का मास्टरमाइंड व्यक्ति पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया के बोल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है। फ़िलहाल सभी दवाइयां कब्जे में ली गई है, जिन्हें फॉरेंसिक लैब जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके साथ-साथ जली हुई दवाइयों को भी कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...

देवस्थल पराशर बना पार्टी स्पॉट, मंदिर के पास शराब की बोतलों के ढेर

हिमाचल के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल पराशर में सरनाहुली पर्व...

नेरटी रैत मेला को मिला जिला स्तरीय दर्जा प्रदेश सरकार ने जारी की अधिसूचना

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र एवं नेरटी पंचायत...