बद्दी पुलिस जिला में तैनात होंगे ट्रैफिक वॉलंटियर

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

पुलिस मुख्यालय हिमाचल प्रदेश द्वारा शुरू की गई ट्रैफिक वॉलंटियर योजना के तहत अब बद्दी पुलिस में भी पायलट आधार पर निःशुल्क ट्रैफिक वालंटियर नियुक्त किए जांएगे।

योजना के तहत राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु के स्वैच्छिक लोगों को नियुक्त किया जाएगा, जो सेवा की भावना से यातायात के बेहतर प्रबंधन, सड़क सुरक्षा और जन जागरूकता को नि:शुल्क करने में में बद्दी पुलिस की सहायता करेंगे ।

इस योजना से जुडने में इच्छुक व्यक्ति दिनांक 31.01.2024 तक अपने नजदीकी पुलिस स्टनेशन में अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं। अनुरोध प्राप्त होने के बाद संबन्धित उप मंडल पुलिस अधिकारी उन्हें बातचीत के लिए बुलाएंगे और सत्यापन करेंगे।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक बद्दी की मंजूरी के पश्चात ट्रैफिक वॉलंटियर की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा । ट्रैफिक जन जागरूकता के लिए योजना में लड़कियों व महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी ।

नियुक्ति के लिए नियम तथा मापदंड रहेगा इस तरह

• आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष से कम या 30 वर्ष से अधिक न हो।
• आवेदक के पास यातायात को नियंत्रित करने और यात्रियों को जागरूक करने की शारीरिक और मानसिक क्षमता होनी चाहिए।
• आवेदक को यातायात संबंधी नियमों की जानकारी होनी चाहिए।
• आवेदक के खिलाफ कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए ।
• आवेदक हिमाचल Traffic Volunteer Scheme में स्वेच्छा से जुड़ना चाहता/चाहती है। जिसके लिए वह किसी भी वेतन/मानदेय, सरकारी सेवा या अन्य किसी शासकीय लाभ हेतु दावा नहीं करेगा / करेगी।
• अंग्रेजी या हिन्दी भाषा और यातायात संकेत का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
• आवेदक की छवि अच्छी होनी चाहिए।
• आवेदनकर्ता की शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10+2 या उसके समकक्ष हो ।
• आवेदन फार्म अपने नजदीकी पुलिस थाना से प्राप्त कर सकते हैं।
• अधिक जानकारी के लिए कार्यालय पुलिस अधीक्षक में दुरभाष नंबर 01795-271350 पर संपर्क करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...

सीएम के सलाहकार के बेटे पर हमला करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जानें कैसे रची थी साजिश?

हिमखबर डेस्क  शिमला पुलिस ने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश...

कांगड़ा में सनसनी! ननिहाल आए 10वीं के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना रैहन...

विधानसभा में उठा मुद्दा, अब स्पा सेंटरों के लिए ”नए नियम”, उद्योग मंत्री का बड़ा ऐलान

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य में संचालित...