अग्नीवीर की आड़ में भाजपा ने लाखों युवाओं का भविष्य किया चौपट,जन्तर मन्तर पर दिया धरना

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सैनिक विभाग के आह्वान पर अग्नीवीर सेना भर्ती योजना से प्रभावित हज़ारों युवाओं ने जन्तर मन्तर पर एक विशाल रैली कर धरना दिया।इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस,पूर्व सैनिक विभाग के चैयरमेन सेवानिवृत्त कर्नल रोहित चौधरी, पदाधिकारी व अनेक पूर्व सैनिक भी इसमें शामिल हुए।

सेवानिवृत्त कर्नल रोहित चौधरी ने बताया कि अग्नीवीर सेना भर्ती योजना से पूर्व देश के विभिन्न राज्यों से लगभग डेढ़ लाख युवाओं ने पुरानी सैन्य भर्ती योजना के तहत शारीरिक व मेडिकल परीक्षण पास कर लिए थे व उन्हें सेना में नौकरी दी जानी थी।

इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए लाखों युवाओं ने महीनों कड़ी मेहनत की व कोचिंग भी ली थी। परन्तु भाजपा ने इसी बीच चुपचाप एक लंगड़ी सेना भर्ती योजना अग्निपथ लागू कर दी व पहले से परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफ़ल रहे इन डेढ़ लाख युवाओं को नौकरी से वंचित रख उनके भविष्य को चौपट कर दिया।

इससे केंद्र सरकार की युवाओं को रोज़गार से वंचित करने की मंशा भी जग जाहिर हो गई है। इनमें से अधिकांश युवा ओवर एज होने से अब भविष्य में भी यह परीक्षा नहीं दे पाएंगे।इन युवाओं ने जब अपना हक़ मांगा तो उनके ख़िलाफ़ पुलिस बल प्रयोग कर लाठीचार्ज व पुलिस केस तक बनाए।

जिससे दुखी होकर सैंकड़ों युवाओं ने बिहार से लेकर दिल्ली तक लगभग 1100 किलोमीटर पैदल मार्च कर सरकार द्वारा उन्हें  इंसाफ देने को कहा।परन्तु अभी तक केन्द्र की भाजपा सरकार टस से मस तक नहीं हुई। अंततः इन युवाओं के एक डेलिगेशन ने विगत 26 दिसम्बर 2023 को कांग्रेस पार्टी के सांसद व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात कर उनके साथ हुए अत्याचार से पूरी तरह से अवगत कराया व उन्हें इन्साफ की लड़ाई लड़ने व न्याय दिलाने का आग्रह किया।

राहुल गांधी ने इन युवाओं की बात सुनकर सभी को उनके ह़क व न्याय की लड़ाई सड़क से संसद तक तब तक लड़ने का भरोसा दिलाया जब तक कि युवाओं को इन्साफ नहीं मिल जाता।

इसी सन्दर्भ में अखिल भारतीय कांग्रेस ,पूर्व सैनिक विभाग के चेयरमैन कर्नल चौधरी ने दिल्ली के जन्तर मन्तर पर हज़ारों युवाओं संग उन्हें उनके ह़क दिलाने के लिए शान्ति पूर्ण रैली व धरना प्रदर्शन कर उनकी आवाज़ को बुलन्द करते हुए केन्द्र सरकार को चेताया कि “यदि इन युवाओं को सेना में भर्ती करने का अवसर नहीं दिया तो देशभर में युवा केन्द्र सरकार के ख़िलाफ़ धरना प्रदर्शन करने को मज़बूर होंगे,जिसकी जिम्मेदार केन्द्र की भाजपा सरकार होगी।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ खड़े होकर उनके ह़कों की आवाज़ बुलन्द करने व इन्साफ दिलाने के लिए सदैव तत्पर व प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि अग्नीवीर योजना से हमारी सेना कमज़ोर होगी व यह देशहित में कदापि नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...