21 वर्षीय विवाहिता ने ससुर पर लगाए दुष्कर्म के आरोप, मामला दर्ज़

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना जनपद के एक गांव से 21 वर्षीय विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास के आरोप लगाए है, जबकि विरोध करने पर विवाहिता की बेरहमी से पिटाई किए जाने की भी बात सामने आई है। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे थे। हालांकि अब तो ससुर ने सारी हदें पार करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया है।

विवाहिता ने बताया कि उसे घर में अकेला देख ससुर ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया, जब उसने विरोध किया तो परिवार के पांच अन्य मर्दों ने ससुर के साथ मिलकर मारपीट की जिसमें उसका अपना पति भी शामिल है।

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ करने व अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है। वहीं घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...