मंडी : हिट एंड रन मामले में मनाली से दबोचा होशियारपुर का पर्यटक, वाहन जब्त

--Advertisement--

मंडी, 9 जनवरी – अजय सूर्या

पंडोह में राह चलते बुजुर्ग को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार आरोपी को पंडोह चौकी पुलिस की टीम ने मनाली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की कार को पुलिस ने जब्त किया है। सीसीटीवी व तकनीकी जांच के सहारे पुलिस आरोपी तक पहुंचने में कामयाब हो सकी।

मिली जानकारी के अनुसार बीती पांच जनवरी को सुबह करीब साढ़े चार बजे एक पर्यटक वाहन ने 70 वर्षीय बुजुर्ग योनतन दोरजे निवासी लाहौल-स्पीति को पंडोह के पास टक्कर मार दी। पंजाब से मनाली की ओर जा रहा चालक घटना के बाद वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी टांग का ऑपरेशन करना पड़ा। योनतन दोरजे का बेटा पुलिस बटालियन पंडोह में तैनात है। इससे मिलने के लिए वह लाहौल-स्पीति से पंडोह पहुंचा था। इस बीच यह दुर्घटना हो गई है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की तो पंजाब नंबर वाहन को ट्रेस किया गया। सीसीटीवी व तकनीकी जांच से कड़ियां मिलाती हुई पुलिस बीते रविवार को मनाली पहुंची और यहां पर्यटक वाहन को जब्त कर लिया। जबकि आरोपी चालक गुरपिंद्र सिंह 31 पुत्र लखविंद्र सिंह निवासी जस्सोवाल होशियारपुर पंजाब को गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में आरोपी चालक को जमानत में रिहा कर दिया गया है।

एसएचओ सदर सकीनी कपूर के बोल

उधर, एसएचओ सदर सकीनी कपूर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मुस्तैदी से कार्य करते हुए आरोपी तक पहुंची है। आरोपी चालक के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले में नियमानुसार जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...