नेहरू युवा केंद्र मंडी का प्रतिनिधिमंडल नासिक महाराष्ट्र रवाना

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

नेहरू युवा केंद्र मंडी से युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मंगलवार को रवाना हो गया। मारूती युवा मंडल प्रधान व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी सचिन सकलानी प्रदुमन अजय,नेहा,लक्की 5 दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे हैं।

जिला युवा अधिकारी भारती मोगरा ने बताया कि यह नेहरू युवा केंद्र संगठन, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नासिक में करवाया जा रहा है। मंडी जिला से 5 प्रतिभाशाली युवा इसमें उपस्थित रहेंगे।

नेशनल यूथ फेस्टिवल में मंडी के युवा शाकाहारी व्यंजनों का स्टाल लगाकर,सिडु,कचोरी,मांड्याली धाम, वेज बिरियानी का स्वाद लोगों और अतिथियों को चखाएंगे। सचिन सकलनी ने बताया देश में हिमाचल (मंडी )को प्रथम पुरस्कार दिलाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टूट गईं वीरानगी और सूनेपन की जंजीरें, 21 साल बाद फिर बजी स्कूल की घंटी

हिमखबर डेस्क यहां कभी बंदूक और गोलियां की धांय-धांय सुनाई...

हिमाचल का एक ऐसा मंदिर, जहां आशीर्वाद लेने से दूर हो जाती हैं वैवाहिक बाधाएं

हिमखबर डेस्क पति-पत्नी में खटपट आम बात है। कहते हैं...

बरोटीवाला में युवक की बेरहमी से हत्या, शिव मंदिर के प्रांगण में खून से लथपथ मिला शव

बद्दी - रजनीश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला बद्दी...