धर्मशाला: छात्रा हत्याकांड के दो आरोपियों को तीन दिन की रिमांड

--Advertisement--

छात्रा के कमरे में ही थे दोनों आरोपी, धर्मशाला हत्या मामले में मृतका के पिता ने भी कहासुनी के लगाए आरोप

हिमखबर डेस्क

सदर थाना धर्मशाला के तहत समीपवर्ती नोरबुलिंगा में किराये के कमरे में छात्रा की हत्या के मामले में लाहौल-स्पीति के ही दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों आरोपी 10 दिसंबर की रात को छात्रा के कमरे में आए थे।

गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को न्यायिक दंडाधिकारी नेहा दहिया की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मृतक युवती की हत्या से पूर्व दुष्कर्म तो नहीं किया, इसके लिए पुलिस अब फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

वहीं, पुलिस को दिए बयान में मृतका के पिता ने भी दोनों आरोपियों तेंजिन छुलडुम (21) और पदम दोरजे (20) पर 10 दिसंबर रात को उनकी बेटी के कमरे में होने और कहासुनी होने के आरोप लगाए हैं। वहीं, मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। गिरफ्तार दोनों ही आरोपी भी विद्यार्थी हैं।

उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

गौरतलब है कि धर्मशाला के साथ लगते फतेहपुर नोरबूलिगां में जमा दो की छात्रा की हत्या का मामला सामने आया था। युवती लाहुल-स्पीति की रहने वाली थी और धर्मशाला के समीप नोरबूलिंगा में किराए के मकान में रहती थी। छात्रा के दो दिन से ट्यूशन में न आने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद जब मौके पर पुलिस ने जाकर देखा तो छात्रा अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ी थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...