ऊना के जनकौर में सड़क किनारे मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

--Advertisement--

मृतक तरसेम को गुरुवार सुबह सबसे पहले उसकी पत्नी ने सड़क किनारे खेतों में पड़ा देखा। इसके बाद उसने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

ऊना – अमित शर्मा

ऊना-संतोषगढ़ सड़क मार्ग के किनारे जनकौर गांव में गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर तेजधार हथियार से हमले का निशान है। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले को संदिग्ध मान रही है। लेकिन शव की हालत को देखते हुए मामला हत्या का ही लग रहा है।

मृतक की पहचान तरसेम सिंह(62) निवासी जनकौर के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक तरसेम को गुरुवार सुबह सबसे पहले उसकी पत्नी ने सड़क किनारे खेतों में पड़ा देखा। इसके बाद उसने शोर मचाया।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हालांकि, अभी पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर रही कि मामला हत्या का है या कोई और कारण है।

बताया जा रहा है कि तरसेम सिंह पेंटर का काम करता था और बुधवार रात को ऊना से जनकौर की ओर लौटते हुए लोगों ने उसको देखा था। उसके बाद गुरुवार सुबह उसका शव मिला।

बता दें कि जिले में बीते सोमवार को भी एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तीन दिन के भीतर ऐसी तीसरी वारदात से कानून व्यवस्था पर सवाल उठ गया। वहीं, स्थानीय लोगों में भी डर का माहौल है।

पुलिस अधीक्षक ऊना अरिजीत सिंह ठाकुर के बोल 

पुलिस अधीक्षक ऊना अरिजीत सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। सभी साक्ष्य जुटाने, सीसीटीवी खंगालने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...