पत्नी की तलाश में बद्दी में भटक रहा देहरादून का युवक

--Advertisement--

बद्दी – रजनीश ठाकुर

देहरादून के तरली कंडोली का रहने वाला अंकित कुमार अपनी गुमशुदा पत्नी को बद्दी में ढूंढ रहा है। अंकित कुमार ने बताया कि उसकी शादी हुए आठ साल हो गए है व उसकी सात साल की बेटी भी है। लेकिन 18 नवम्बर 2023 को मेरी पत्नी अंकिता अचानक घर से गायब हो गई। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना प्रेमनगर देहरादून में दर्ज है।

23 नवम्बर को उसने फोन किया कि वो हिमाचल के नालागढ़ में है। जब उसके बताये पते पर नालागढ़ पहुंचा तो वो एक आटा मिल में मेरी बेटी के साथ थी। लेकिन जब मैंने उसको साथ लाना चाहा तो वहां मौजूद चार लोगों ने मुझ पर हमला कर दिया व मुझे लहूलुहान करके वेहोश कर दिया।

जब मुझे होश आया तो मैं पुलिस चौकी धवोटा में अपनी व्यथा बताई। पुलिस ने मेरा मेडिकल करवाया। लेकिन जब दौबारा वहां आटा मिल में गया तो वो वहां से गायब थी। और उसके बाद उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है।

अंकित ने लोगो से आग्रह किया है कि अगर कहीं मेरी पत्नी बारे सूचना मिले तो पुलिस थाना नालागढ़ में बताएं। वहीं बद्दी पुलिस ने भी भी अंकित को हर सम्भव सहायता करने का आश्वासन दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...