हिमाचल में प्रचंड ठंड, जम गई सिस्सु झील, वॉटरफॉल और सूरजताल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को मौसम साफ है और धूप खिली है हालांकि, सूबे की लाहौल घाटी में प्रचंड ठंड है। धूप खिलने के बावजूद यहां ठंडी हवा चल रही है।

news18

लाहौल स्पीति के कुकुमसेरी में पारा -7.3 डिग्री दर्ज हुआ है और यह सीजन का सबसे कम तापमान है। लाहौल घाटी में 10 और 11 दिसंबर को बर्फबारी हुई थी। उसके बाद से ही यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

news18

दरअसल घाटी में पारा गिरने से पानी जमने लगा है। लाहौल की सड़कों पर ब्लैक आइस जम रही है। लेह मनाली हाईवे शाम को टूरिस्ट की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।

news18

लाहौल के सिस्सु में झील जम गई है। इसी तरह सिस्सु वॉटरफॉल जम गया है। आगे सूरजताल भी जम गया है। घाटी में नदी नाले जम गए हैं हालांकि, मस्ती के लिए सैलानी सिस्सु कोकसर पहुंच रहे हैं।

news18

हिमाचल प्रदेश में 17 दिंसबर तक मौसम साफ रहेगा। ऐसे में लगातार धूप खिलेगी और बर्फ पिघलने से ठंड बढ़ेगी।

news18

बर्फबारी की खबरों के बीच हिमाचल प्रदेश में सैलानियों की संख्या भी बड़ी है। साथ ही व्हाइट क्रिसमस की आस भी जगी है। हिमाचल में ऊना में सबसे अधिक 22 डिग्री के करीब अधिकतम पारा दर्ज किया गया है। यहां पर धुंध भी पड़ रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...