ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, निकाली रैली

--Advertisement--

हड़ताल के चलते मनरेगा भुकतान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बचत खाता, जमा निकासी का कार्य और डाक सेवाओं का आदान-प्रदान नहीं हो रहा है।

हिमखबर डेस्क

ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी जारी है। ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल के चलते कुल्लू जिला की 95 शाखाओं में कामकाज ठप हो गया है। हड़ताल के चलते मनरेगा भुकतान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बचत खाता, जमा निकासी का कार्य और डाक सेवाओं का आदान-प्रदान नहीं हो रहा है।

जिला कुल्लू ग्रामीण डाक सेवक संघ के अध्यक्ष सुजिंद्र सिंह ने कहा कि इससे पहले भी कई बार सरकार के समक्ष इन मांगों को रखा गया। लेकिन सरकार की ओर से उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया गया।

ऐसे में अब सभी डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए।  जब तक उनकी मांगें पूरा नहीं होतीं तब तक कार्य को बंद रखेंगे। शुक्रवार को कुल्लू में रोड शो होगा।

वहीं, चंबा में भी ग्रामीण डाक सेवको ने शहर में अपनी मांगों को लेकर रैली निकाल अपना रोष प्रकट किया। रैली पूरे शहर का चक्कर काटने के बाद उपायुक्त कार्यालय चंबा पहुंची। रैली के दौरान ग्रामीण डाक सेवकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ खूब हो हल्ला बोला।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...