पुलिस थाना बरोटीवाला में भारतीय वन अधिनियम के अधीन मामला दर्ज तो मानपुरा में अवैध शराब का मामला दर्ज़

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

पुलिस थाना बरोटीवाला के अधीन राम पाल, वन रक्षक खरोटा बीट, सूरजपुर वन खण्ड, वन मण्डल बद्दी जिला सोलन की शिकायत पर जितेन्द्र कुमार व चार अन्यों के खिलाफ पुलिस थाना बरोटीवाला में भारतीय वन अधिनियम की धारा 33,41, 42 व 379, 34 भारतीय दण्ड संहिता के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया।

आरोपियों के कब्जे से वन विभाग की टीम द्वारा गाड़ी न0 HP-30-5073 से अवैध कटान की गई लकड़ी बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ उपरोक्त अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

तो दूसरी तरफ मानपुरा में अवैध शराब ब्रामद मामला दर्ज हुआ है। बता दे की पुलिस थाना मानपुरा के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा गाँव बागबानिया में आरोपी देविन्द्र सिंह पुत्र बन्ता राम निवासी गोयला पन्नर, नालागढ़, सोलन हिमाचल प्रदेश की किराना की दुकान से तालाशी के दौरान 04 बोतलें व 05 अध्धे शराब देसी के बरामद किए गए।

जिस पर पुलिस थाना मानपुरा में आबकारी अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। यह जानकारी बद्दी डीएसपी हेडक्वार्टर प्रियांक गुप्ता गुप्ता ने दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...