नादौन में सेल्स ऑफिसर के साक्षात्कार 14 को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मोहाली की कंपनी आईएफएम फिनकोच ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड सीएएसए सेल्स ऑफिसर और बीआरओ के 30 पदों को भरने के लिए 14 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लेगी। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि आवेदक स्नातक पास होना चाहिए तथा उसकी आयु 26 वर्ष से अधिक न हो।

इसमें चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा 2.5 से लेकर 3.95 तक एलपीए एवं ऑन रोल जॉब प्रदान किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कोई भी युवा जो उपरोक्त योग्यता रखता है तथा उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह हिमाचली स्थायी प्रमाण पत्र तथा अपने अन्य सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9815703430 या जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972222318 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...