यादविंद्र गोमा के हिमाचल सरकार में मंत्री बनने पर जयसिंहपुर के लोगों में खुशी की लहर

--Advertisement--

जयसिंहपुर – रजनीश ठाकुर

विधानसभा जयसिंहपुर से विधायक यादविंद्र गोमा को मंत्री पद दिए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने मिठाई बांटी व पटाखे फोड़े। बहुत दिनों से मंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया। आखिरकार विधानसभा जयसिंहपुर को मंत्री मिल ही गया।

भाजपा व कोंग्रेस दोनों पार्टियों की सरकारें आई लेकिन आज तक यहां से किसी को भी मंत्री नहीं बनाया गया। लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से गोमा को मंत्री बनाकर इतिहास बना दिया है।

यादविंद्र के पिता व पूर्व विधायक मिलखी राम गोमा भी राजगीर बिधान सभा से चुनाब लड़कर कई मर्तवा बिधायक रहे। उसके बाद राजगीर का नाम बदल कर जयसिंहपुर रखा गया जिसमें जयसिंहपुर के कुछ क्षेत्रों को इसमें जोड़ा गया। लेकिन आज तक इस एससी रिज़र्व विधानसभा को मंत्रिपद नही मिला ।

इंजीनियर यादविंद्र गोमा को दूसरी बार विधायक बने हैं लेकिन राजनीति इनको विरासत में मिली है। 26 बर्ष की उम्र में इन्होंने पहला चुनाव लड़ा था ओर तीन बार रहे भाजपा के बिधायक को 10000 से ज्यादा मतो से हराकर बिधायक बने थे।

युवा, मिलनसार व मृदुभाषी यादविंद्र गोमा को 2022 के बिधानसभा चुनाबों में भी लोगों का भरपूर सहयोग मिला व दूसरी बार विधायक बन कर विधानसभा पहुँचे।

जयसिंहपुर कोंग्रेस अध्यक्ष जसवंत ढड़वाल, प्राकम चन्द, प्रधान जय चन्द, प्रधान कुलवंत कुमार, प्रधान ज्ञान चन्द, प्रधान रमेश चंद, प्रधान नेहा डोगरा, कॉन्ट्रेक्टर संजीव राणा, कॉन्ट्रेक्टर दीप कुमार, प्रधान प्रकाश चन्द, तहसील कल्याण अधिकारी कालिदास, सुरेश डोगरा, व बहुत से लोगों ने यादविंद्र गोमा को मंत्री बनने पर बधाई दी व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू का धन्यबाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...