डाक मंडल धर्मशाला के अंतर्गत बीमा एजेंट बनने का अवसर, आवेदन आमंत्रित

--Advertisement--

धर्मशाला, 12 दिसम्बर – हिमखबर डेस्क

भारतीय डाक विभाग धर्मशाला मंडल द्वारा धर्मशाला डाक मंडल के अंतर्गत डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा के विस्तार के लिए प्रोत्साहन पर प्रत्यक्ष अभिकर्ताओं (डायरेक्ट एजेंट) की नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं।

यह जानकारी देते हुए अधीक्षक डाकघर धर्मशाला रविंद्र शर्मा ने बताया कि आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास व न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने नजदीकी डाकघर से आवेदन पत्र लेकर, दस्तावेजों सहित उसे अधीक्षक डाकघर धर्मशाला के कार्यालय में स्वयं या स्पीड पोस्ट के माध्यम से 31 दिसम्बर, 2023 तक जमा करवा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01892-226924 या विकास अधिकारी पंकज कुमार के मोबाइल न. 9418673287 पर सम्पर्क कर सकते हैं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...