प्रभारी स्टेशन हाउस ऑफिसर सुरेंद्र धीमान ने विद्यार्थियों को दी सड़क सुरक्षा पर जानकारी

--Advertisement--

गारन – शिवू ठाकुर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गारन के दसवीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों नै आज सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत पुलिस थाना नूरपुर का भ्रमण करवाया गया। इस शैक्षिक भ्रमण में 57 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

नूरपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी स्टेशन हाउस ऑफिसर सुरेंद्र धीमान ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया, तथा नशे से दूर रहने की नसीहत दी। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस की मैत्रीपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

विद्यार्थियों को थाने में चलने वाली गतिविधियों की भी जानकारी दी तथा पुलिस स्टेशन में बने कक्षों और उनके प्रयोजन के बारे में भी विस्तार से विद्यार्थियों को जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय से विद्यार्थियों के साथ शैक्षणिक भ्रमण पर गए हुए अध्यापकों ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए स्टेशन हाउस ऑफिसर का आभार प्रकट किया।

पुलिस स्टेशन नूरपुर के भ्रमण के बाद विद्यार्थियों ने श्री बृजराज मंदिर में भगवान कृष्ण के भी दर्शन किए। विद्यार्थियों ने बृजराज मंदिर नूरपुर का भी भ्रमण किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर राजेंद्र सिंह प्रवक्ता हिंदी, शारीरिक शिक्षक अजय कुमार, विपिन कुमार, मैडम गरिमा, मैडम मनजीत और मैडम सीमा बच्चों के साथ मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...