काजल तथा अनमोल मण्डल चुने गए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 

--Advertisement--

राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां के द्वारा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में, काजल तथा अनमोल मण्डल चुने गए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 

नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया 

राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां के द्वारा आज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के प्रति भी जागरूकता पैदा करना था। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी महाविद्यालय प्रशासन द्वारा इसका आयोजन किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा बताया गया कि इंटर कॉलेज चैंपियनशिप हेतु इसे अल्प समयावधि में ही आयोजित किया गया। इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं का आयोजन 13 दिसंबर से धर्मशाला में है, अतः प्रशासन का उद्देश्य है कि जिन विद्यार्थियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, उन्हें इसके लिए भेजा जाए।

प्राचार्य ने यह भी बताया कि इन खेलों का उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक तथा मानसिक विकास में वृद्धि करना है। इससे छात्र आपस में सामंजस्य का महत्व समझते हैं तथा उनमें खेलकूद की भावना जागृत होती है।

इस उपलक्ष पर प्रमुखतया पांच खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद शामिल थी।

मुख्यातिथि के रूप में विद्यमान प्राचार्य राकेश पठानिया ने हरी झंडी दिखाकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो अजय ने प्राचार्य महोदय तथा वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो केके शर्मा का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।

प्रो प्रवीर धीमान ने बच्चों को शपथ दिलाई की वे खेल नियमों का पालन करेंगे तथा सभी प्रतियोगिताओं में खेलभावना से भाग लेंगे। गोला फेंक में काजल ने प्रथम, अर्शिता ने द्वितीय तथा कंचन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पुरुषों के गोला फेंक में अनमोल मंडल ने प्रथम, नीरज ने द्वितीय तथा विवेक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं के डिस्कस थ्रो में कृतिका, शिल्पा तथा काजल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पुरुषों के डिस्कस थ्रो में अनमोल मंडल, रजत तथा रितांश ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों के भाला फेंक में अनमोल मण्डल ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय तथा रजत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की भाला फेंक में काजल, संतोष तथा गुरमीत ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

छात्राओं की लंबी कूद में कृतिका ने प्रथम, लिजा और कंचन ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा सोनाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों की लंबी कूद में रिताँश ने प्रथम, अंकित ने द्वितीय तथा नीरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में काजल, पलक तथा तमन्ना एवं लिजा ने सयुक्त रूप से क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

छात्रों की ऊंची कूद में अंकित ने प्रथम, अंकित गुलेरिया ने द्वितीय तथा रितांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं में काजल तथा छात्रों में अनमोल मंडल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो केवल कुमार शर्मा, प्रो अजय कुमार, प्रो प्रवीर धीमान, डॉ पुष्पा यादव, प्रो काकू राम मन्हास, प्रो नेहा चौधरी, डॉ राजेश, प्रो आशीष, प्रो प्रिया, प्रो युवराज, प्रो रंजीत, प्रो अभिषेक, प्रो प्रिया, प्रो नीलकमल, प्रो ज्योति तथा पुस्तकालय अध्यक्ष रजनीश चंद, कार्यालय अधीक्षक शिशुपाल शर्मा, कुलभूषण शर्मा तथा लिपिक राजेश शर्मा भी मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त चतुर्थ श्रेणी के सुरिंद्र तथा रंजना ने भी इस कार्यक्रम के संचालन में पूर्ण सहयोग दिया। प्राचार्य ने समारोह के अंत में विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी तथा इसी प्रकार से भविष्य में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...