बाबा भरथरी मन्दिर परिसर में छिंज मेले का आयोजन, पहलवानों ने दिखाया दमखम

--Advertisement--

बाबा भरथरी मन्दिर परिसर में छिंज मेले का आयोजन, पूर्व उद्योग मंत्री एवं वर्तमान विधायक जसवां परागपुर बिक्रम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत, गलुआ सिद्ध के छिंज मेले में पहलवानों ने दिखाया दमखम

देहरा ,11 दिसम्बर 2023 – शिव गुलेरिया 

मेले हमारी संस्कृति और मेल-मिलाप के परिचायक हैं। वहीं तहसील रक्कड़ के अंतर्गत कुड़ना और पूनणी पंचायत की सीमा पर गलुआ सिद्ध में स्थित बाबा भरथरी मन्दिर के परिसर में भंडारे और छिंज मेले का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व उद्योग मंत्री एवं वर्तमान विधायक जसवां परागपुर बिक्रम सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान मेला कमेटी के संयोजक संजीव कुमार सहित अन्य लोगों द्वारा मुख्यातिथि का स्वागत किया गया।

विधायक बिक्रम ठाकुर ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलकूद में रूचि रखनी चाहिए। इस छिंज मेले के आयोजन में संजीव कुमार उर्फ बबलू और विपन कुमार पुत्र बालक राम सहित अजय, कालू तथा ग्रामीणों का भी विशेष योगदान रहा।

इस छिंज मेले में बड़ी माली 21000 रुपये और छोटी माली 5100 रुपये और तीसरी सबसे छोटी माली 3100 निर्धारित की गई थी।

बड़ी माली की कुश्ती कालू पढवाँ पठानकोट और पप्पी कांगड़ा के बीच हुई। जिसमें पठानकोट के कालू पढवां ने जीत हासिल की। छोटी माली जोनी पहलवान पठानकोट और आशु परागपुर के बीच कुश्ती हुई। इसमें आशु विजय रहा। वहीं सबसे छोटी कुश्ती बंटी पठानकोट और राजू हमीरपुर के मध्य हुई। जिसमें बंटी विजय रहा।

इस बारे जानकारी देते हुई मेला कमेटी संयोजक संजीव कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय स्तर के पहलवानों के अलावा पंजाब, जम्मू आदि क्षेत्रों के पहलवानों ने भी कुश्ती दंगल में दमखम दिखाया। आखाड़े में पहलवानों द्वारा विभिन्न दांव पेच की बदौलत दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर कबड्डी प्लेयर राजीव पहलवान गुरदासपुर अरविंद राणा, ओंकार सिंह, विक्की ठाकुर, लक्की ठाकुर,वीर सिंह, राजन , रेफरी मनी ठाकुरके साथ साथ गणमान्य व्यक्तियों सहित स्थानीय व नजदीकी गांवों से कुश्ती के शौकीन उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...