कोरोना के बाद चीन में फैली एक और बिमारी की भारत में एंट्री, दिल्ली एम्स में मिले 7 केस

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

चीन में फैल रही बिमारियां दुनिया का पीछा नहीं छोड़ रही हैं। अभी तक कोरोना से दुनिया पूरी तरह बाहर भी नहीं निकली थी कि अब एक और रोग ने चीन को जकड़ लिया है, जिसकी एंट्री अब भारत में भी हो चुकी है। सांस से संबंधित यह बिमारी ज्यादातर छोटे बच्चों को चपेट में ले रही है।

दरअसल, माइक्रोप्लाजमा न्यूमोनिया नामक यह बिमारी चीन से पैदा हुई है, जिसने चीन में खूब उत्पात मचाया था। अब यह रोग दिल्ली में भी देखने को मिला है। दिल्ली एम्स में ऐसे सात मामले पाए गए हैं।

ऐसे में एक बार फिर देश इस बिमारी पर सतर्क हो गया है, क्योंकि सभी जानते हैं जिस तरह चीन से कोरोना की जड़ें पूरी दुनिया में फैल गई थीं और लाखों लोगों की जानें ले ली थीं, उसी को देखते हुए अब भारत में इसका खौफ है और फूंक-फूंक कर कदम रखे जा रहे हैं।

क्या है बिमारी

यह बच्चों में सांस से संबंधित बैक्टीरिया है, जिसे माइक्रोप्लाजमा निमोनिया कहा जाता है। यह बिमारी होने पर मीरजों में खांसी, बुखार, गला खराब, थकान और सिरदर्द की दिक्कत होती है। भारत मेें इसके सात केस मिले हैं। माइक्रोप्लाजमा निमोनिया स्कूली और छोटे बच्चों को अपनी चपेट में लेता है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी यह फैल सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...