इशांत भारद्वाज के भजनों में जमकर झूमे लोग

--Advertisement--

भावना जरयाल ने भी खूब नचाये लोग, काकु राम ठाकुर ने स्थापित की मां भद्रकाली की मूर्ती

चम्बा – भूषण गुरुंग

साहो क्षेत्र की ग्राम पंचायत कीड़ी के गांव दलेंई में स्थित मां भद्रकाली के मंदिर में अष्टधातु से बनी भव्य मूर्ती की स्थापना की गई। इस मूर्ति की स्थापना हिमाचली लोकगायक काकु राम ठाकुर ने अपने पैतृक गांव दलेई में स्थित मां भद्रकाली के मंदिर में की गई।

दिन में हवन पूजा पाठ करने के पश्चात मूर्ति स्थापना की गई। भण्डारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें करीबन दो हजार लोगों नें प्रसाद ग्रहण किया। शाम को जागरण का भी आयोजन किया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश के नामी कलाकारों ने मां के चरणों में हाजरी लगाई।

इस मौके पर गायक इशांत भारद्वाज, भावना जरयाल, जितेंद्र पंकज शर्मा, सुनील शाष्त्री, करन आर्या, लक्की ठाकुर, रज्जी ठाकुर, कुमार मनु, विक्की मांडला, मनीशा सूर्यवंशी, मधु, मुसादा गायक जग्गो राम के आलावा कई स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोहा और खूब नचाया ।

वहीं इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ने सर्वप्रथम मंदिर में माथा टेका उसके बाद कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये सभी को बधाई भी दी।

कार्यक्रम के आयोजक काकु राम ठाकुर ने बताया कि मां दलेंई वाली के प्रति उनकी अनन्य श्रद्धा है। आज जहां भी पहुंचा हूं यह उनके ही आशिर्वाद से हूं। इसलिये हमने इस मूर्ति की स्थापना अपने पैतृक गांव में स्थित मंदिर में की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...