ब्रेक फेल होने से पलटी कार, एक की मौत 7 घायल

--Advertisement--

कैटरिंग का काम करने शादी समारोह में जा रहे थे, ब्रेक फेल होने से पेश आया हादसा, हादसे के वक्त पिकअप में 10 लोग थे सवार।

ऊना, 28 नवंबर – अमित शर्मा

जनपद के हरोली उपमंडल स्थित होशियारपुर रोड पर एक सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में पिकअप में सवार 10 लोगों में से एक की मौत हो गई है, जबकि सात लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुवह पंजाव राज्य के जालंधर से दस लोग एक छोटे पिकअप पीबी08ईयू-4683 में सवार होकर ऊना में एक विवाह समारोह में कार्य करने के लिए आ रहे थे। पंडोगा गांव में गहरी उतराई में टैंपो के ब्रेक फेल हो गए और चालक ने टैंपो पर से नियंत्रण खो दिया। गहरी उतराई में टैंपो अनियंत्रित होकर सड़क के बीचो बीच पलट गया।

हादसे के समय टैंपो में दस लोग सवार थे। जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। पंडोगा पुलिस ने हादसे की सूचना मिलने पर मौका पर पहुंचकर राहत व बचाव का कार्य शुरू किया और घायलों को 108 ऐंबूलेस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया।

जहां पर चिकित्सकों ने हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य सात घायलों के उपचार के लिए चिकित्सकों की टीम जुट गई है।

एसपी अर्जित सेन ठाकुर के बोल

एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस हादसे के संबंध में जांच कर रही है। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि सात लोग घायल हो गए हैं। जनका क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...