एनसीसी स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

एनसीसी स्थापना दिवस के मौके पर आज राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में एनसीसी नेवल विंग और एनसीसी आर्मी विंग द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस मौके पर एनसीसी अधिकारी प्रोफेसर श्रवण कुमार ने बताया कि इस दिन 1948 में दिल्ली में पहले एनसीसी यूनिट का गठन किया गया था, ताकि युवाओं में एकता,अनुशासन एवं नेतृत्व करने के गुणों का विकास हो सके और आने वाले समय में युवा देश के बेहतर नागरिक बन सके।

उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है और कैडेट्स द्वारा किया गया यह रक्तदान समय आने पर किसी के लिए बहुमूल्य हो सकता है।

इन्होने किया रक्तदान 

इस शिविर में कैडेट्स अंकित ठाकुर, कृतेश पठानिया, कुमकुम ,धनंजय, अजय कुमार ,शालिनी,मुस्कान चंदेल, राजन चंदेल ,अतुल, दीपक ,रजिया शेख , प्रज्वल चंदेल, साहिल और अभिषेक ने रक्तदान किया।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की प्राचार्य नीना वासुदेवा, एनसीसी अधिकारी प्रोफेसर श्रवण कुमार, प्रोफेसर जयचंद महवाल, प्रोफेसर सुरेश जमवाल तथा एम्स बिलासपुर के डॉक्टर राकेश व उनकी टीम विशेष रूप से उपस्थित रही।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...