डलहौजी में ठंड के साथ बढ़ा भालुओं का आतंक, भोजन के लिए कर रहे जंगल से शहरों का रुख

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के पर्यटक स्थल डलहौजी और उसके आस पास ऊंचाई वाले इलाकों में तेजी से ठंड बढ़ रही है। इसके कारण जंगल में रहने वाले भालू जंगल छोड़कर खाने की तलाश में शहर पहुंच गए हैं। शहरों में भालुओं को कचरे में खाना ढूंढते हुए देखा जा सकता है।

अब हालात ऐसे बनते जा रहे है कि ठंड बढ़ने के साथ डलहौजी शहर और आसपास के इलाकों में रात हो या दिन भालुओं की दहशत देखने को मिल रही है। बड़े बड़े जंगली भालू शाम होते ही ग्रामीण इलाकों व शहर के आम रास्तों और सड़कों के बीच पड़े हुए कचरे में खाना ढूंढते हुए देखे जा सकते हैं।

इन जंगली भालुओं के शहर में प्रवेश करने और घूमने से शहरवासियों पर खतरा मंडराने लगा है। शहर में भालुओं की बढ़ती आमद को रोकने व शहरवासियों को बचाने वन विभाग के पास फिलहाल कोई इंतजाम नहीं है।

स्थानीय लोग वन विभाग से इन जंगली भालुओं की रोकथाम करने की गुहार लगा रहे हैं ताकि यह जंगली भालू शहर के बीच पहुंचने पर किसी को किसी तरह की हानि न पहुंचा सकें।

आपको बता दे कि पिछले 15 दिनों में कई जंगली भालू शहर के आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार घूमते हुए दिखे हैं। जिस कारण लोग सहमे हुए हैं। लोग अंधेरा पसरने से पहले ही अपने घरों में चले जाते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...