नढोली में कार व स्कूटी में जोरदार भिंडन्त, रैत के भैरू निवासी दो युवकों ने तोड़ा दम

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है, ताज़ा मामला ज्वाली पुलिस थाना के अंतर्गत कोटला पुलिस चौकी के अधीन 32मील- रानीताल रोड़ पर नढ़ोली में देर रात हुआ। जिसमें दो परिवारों के घर के चिराग बुझ गए है।

जानकारी के अनुसार रानीताल से 32 मील की ओर जा रही एक कार ने एक स्कूटी व दूसरी कार को टक्कर मार दी।
टक्कर मारने के बाद कार नाले में गिर गई। जोरदार भिंडन्त में एक स्कूटी सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वंही दूसरे घायल स्कूटी सवार को स्थानीय लोग शाहपुर अस्पताल ले गए। लेकिन दूसरे युवक की भी अस्पताल में मौत हो गई।

मृतकों की पहचान अनिल कुमार (26) वर्षीय, व मोहित कुमार (21) वर्षीय निवासी रैत के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक दोनों युवक नढोली में एक कार्यक्रम में आए हुए थे और दुकान से समान लेने जा रहे थे कि वापिस में एक विपरीत दिशा से आती कार ने टक्कर मार दी।

वहीं मौके पर पुलिस चौकी कोटला को सूचित किया गया। चौकी प्रभारी कोटला राजकुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न के बोल

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। केस दर्ज कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...