कनाडा में सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के घर पर फायरिंग, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, सबक सिखाने की धमकी

--Advertisement--

लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी सलमान खान से दोस्ती पर सबक सिखाने की धमकी

हिमखबर डेस्क

कनाडा के वैंकूवर के व्हाइट रॉक इलाके में पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के घर पर गोलियां चलाई गईं। गिप्पी कुछ समय पहले ही नए घर में शिफ्ट हुए हैं। फायरिंग के वक्त गिप्पी का परिवार घर पर ही मौजूद था। गिप्पी के घर के बाहर चार गोलियां चलीं, जो उनकी नई खरीदी गई कार लैंबोर्गिनी पर लगी हैं।

हमले के कुछ समय बाद ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की गई। इसमें लॉरेंस ने घटना की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में लॉरेंस ने लिखा कि तुम सलमान खान को भाई मानते हो, लेकिन अब समय आ गया है कि तुम्हारा भाई आकर तुम्हें बचाए।

यह संदेश सलमान खान के लिए भी है। वह इस भ्रम में न रहें कि दाऊद तुम्हें बचाएगा। तुम्हें कोई नहीं बचा सकता। सिद्धू मूसेवाला की मौत पर तुम्हारी नाटकीय प्रतिक्रिया पर किसी का ध्यान नहीं गया।

हम सभी जानते हैं कि वह किस तरह का व्यक्ति था और उसके आपराधिक संबंध कैसे थे। जब विक्की मिड्डूखेड़ा था, तो तुम उसके आसपास मंडराते थे और बाद में तुमने सिद्धू के लिए और भी अधिक शोक मनाया। अब तुम हमारे राडार पर आ गए हो, अब बताएंगे धक्का क्या होता है।

इसे एक ट्रेलर समझो। पूरी फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। तुम जिस देश में चाहे भाग जाओ। याद रखना, मौत के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती, यह बिन बुलाए आती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...