अटल टनल से कुछ दूरी पर चलती कार में लगी आग, दिल्ली के सैलानियों ने बाहर निकलकर बचाई जान

--Advertisement--

दिल्ली के पर्यटक रविवार सुबह अटल टनल जा रहे थे। सोलंगनाला से आगे अटल टनल से कुछ दूरी पर करीब 10:30 बजे कार में अचानक आग लग गई।

मनाली – अजय सूर्या

मनाली-लेह मार्ग पर अटल टनल रोहतांग से कुछ दूरी पर दिल्ली के पर्यटकों की चलती कार में अचानक आग लग गई। पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई और वे गाड़ी रोककर तुरंत बाहर निकल आए।

कार में एक बच्चे समेत पांच लोग सवार थे। कार में रवि वर्धन निवासी दूसरी मंजिल, कन्हैया नगर त्री नगर, ओंकार नगर नई दिल्ली परिवार के चार अन्य सदस्यों के साथ रविवार सुबह अटल टनल जा रहे थे।

सोलंगनाला से आगे अटल टनल से कुछ दूरी पर करीब 10:30 बजे कार में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही मनाली अग्निशमन केंद्र से दमकल वाहन मौके को भेजे गए। अग्निशमन चौकी अटल टनल से भी एक दमकल वाहन मौके पर पहुंचा।
आग लगने के कारण दो मोबाइल, एक टैबलेट, दो पैसों से भरे पर्स, तीन कपड़ों के बैग जलकर राख हो गए। कार्यकारी अग्निशमन अधिकारी प्रीतम ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

NEET 2026: 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम, चार रफ वर्क पेज, NTA ने परीक्षार्थियों को दी बड़ी राहत

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...

होम वर्क न करने पर अध्यापिका ने विद्यार्थी पीटे! वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों में रोष

चम्बा - भूषण गुरुंग चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी...

पैट्रोल पंप पर ₹5 हजार का तेल डलवाया…फिर बिना पैसे दिए भाग निकले कार सवार, पुलिस जांच में जुटी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं शहर में  एक पैट्रोल...