कांगड़ा: सास-ससुर से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

विधानसभा क्षेत्र पालमपुर की भुुआणा पंचायत में एक व्यक्ति ने सास-ससुर से परेशान होकर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें सास-ससुर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले छह-सात माह से उसकी पत्नी के साथ आपसी विवाद चल रहा था। जानकारी के मुताबिक भुआणा पंचायत के गांव घेड़ के एक व्यक्ति ने अपने घर के अंदर फंदा लगा कर जान दे दी।

जब परिजनों ने उसे अंदर देखा तो वह फंदे से लटक रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस पर थाना प्रभारी नंदलाल ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

बताया जाता है कि यह व्यक्ति पिछले काफी दिनों से परेशान था। उसका अपनी पत्नी से विवाद चला हुआ था, जिससे वह परेशान रहता था। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने अपने ससुर और सास पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी मौत के जिम्मेदार उसके सास-ससुर हैं। वह परेशान हो चुका है और उसका अब जीने का मन नहीं करता। पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में लेकर सास और ससुर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वह एक होटल में नौकरी करता था लेकिन सात-आठ माह से वह घर पर ही रह रहा था, जबकि पत्नी अपने मायके में रहती है।

डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी के बोल 

डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि मृतक की जेब से मिले सुसाइट नोट के आधार पर पुलिस ने मृतक के सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...

यह पापा की परियां नहीं, शेरनियां हैं…जलेबी और पकौड़ों का ऐसा स्वाद, ताउम्र रखोगे याद

हिमखबर डेस्क मेले में घूमते लोगों के बीच जलेबी और पकौड़ों...