मतलाहड घाड़जरोट में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मतलाहड में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का बुधवार को समापन हुआ जिसमें मतलाहड़ पंचायत प्रधान अश्वनी कुमार व एसएमसी प्रधान शंभू नाथ, उपप्रधान बलकार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

इस कार्यक्रम अधिकारी मदन लाल, दलजीत सहित स्वयंसेवियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने सात दिन के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। शिविर में दीया शर्मा, सुहानी व आशीष पावा, अनुराग राणा को बेस्ट वालंटियर्स चुना गया।

सभी स्वयंसेवियों को मुख्यातिथि ने मेडल व स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

बही दूसरी तरफ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घाड़जरोट में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हो गया जिसमें खंड परियोजना अधिकारी एवं प्रिंसिपल हरभजन सोहल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

कार्यक्रम अधिकारी शाम कुमार अरुण, स्कूल प्रिंसिपल मीनाक्षी सहित स्वयंसेवियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। वालंटियर्स द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें देशभक्ति से ओतप्रोत गाने ‘मेरा देश रंगीला’, ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’, ‘संदेशे आते हैं’ पर प्रस्तुतियां दी गईं।

पंकज व अंजली को बेस्ट वालंटियर्स चुना गया। मुख्यातिथि हरभजन सोहल ने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य बच्चों में देशसेवा की भावना जगाना है तथा अनुशासन सिखाता है। मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...