नशे से दूर रहकर ही बनेगा उज्ज्वल भविष्य: प्रभात चंद्र पावा

--Advertisement--

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वाली में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन, अंश महाजन और महक चौधरी रहे बेस्ट वॉलंटियर

ज्वाली – अनिल छांगू

नशे से दूर रहकर ही युवा अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं। यह बात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए राजकीय महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ दिनेश शर्मा ने कही।

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे के दलदल में धंसती जा रही है और हम सब के लिए चिंता का विषय है। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य प्रभात चंद्र पावा ने भी विद्यार्थियों को समाज सेवा और पर्यावरण सुरक्षा के लिए आगे बढ़ने का संदेेश दिया।

एनएसएस शिविर के कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता कमल सिंह एवं प्रवक्ता रोहणी शर्मा ने बताया कि सात दिन के इस शिविर में एनएसएस वॉलंटियर्स ने स्कूल परिसर की साफ-सफाई के साथ-साथ नजदीकी प्राचीन धरोहर नौण में भी समाज सेवा की। इस दौरान उन्होंने गोद लिए सुनेहड़ गांव में जाकर सफाई अभियान चलाया और लोगों को पर्यावरण सुरक्षा के टिप्स भी दिए।

इस शिविर में अंश महाजन और महक चौधरी को बेस्ट वॉलंटियर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस शिविर के दौरान रिसार्स पर्सन प्रमोद राणा, गायत्री परिवार से देसराज गुलेरिया, हेल्थ सुपरवाइजर सुमन एवं उर्मिल, प्रो सुलक्षण शर्मा ने वॉलंटियर्स का मार्गदर्शन किया।

समापन अवसर पर विशेष अतिथि सुभाष धवन ने वॉलंटियर्स की मेहनत से खुश होकर उन्हें 5100 रूपये की नकद धनराशि भेंट की।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर एसएमसी चेयरमैन राकेश शर्मा, अधीक्षक नवदीप सिंह, कपिल देव, प्रवक्ता यशपाल सिंह, प्रोफेसर सुलक्षण शर्मा, प्रवक्ता अमित धीमान, प्रवक्ता वंदना धीमान, मोनिका डोगरा, अनुराधा, प्रवक्ता संजय कुमार, डीपीई अजय कुमार, पीईटी सुशील कुमार, रामेश्वर शर्मा, पवन कुमार व अन्य स्टाफ मेंबर्स मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...