काँगड़ा – राजीव जस्वाल
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तेज़तरार नेता व प्रदेश प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने कहा है कि मोदी की मन की बात और सुक्खू जी की जन की बात में दिन रात का फर्क है।
हिमाचली ने चुटकी लेते हुए कहा है कि मोदी जी और जय राम जी भाजपा में ऐसा कोई सगा नहीं,जिन्हे आपने ठगा नहीं। इसी के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी जनसेवा के जरिए जननायक और जनजन के नेता बनकर उभरे है। आज हिमाचल प्रदेश ही नहीं वल्कि देश के टॉप के नेताओं में महानायक बनकर सुक्खू भाई की गिनती हो रही है।
हिमाचल में आई आपदा में केंद्र सरकार द्वारा बार बार टीम भेजकर नुकसान का आंकलन करने के बाबजूद भी कोई मदद नहीं की है । जबकी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में सीमित साधनों और बीजेपी द्वारा विरासत में मिली आर्थिक कंगाली के चलते आपदा में अपना सब कुछ गवा चुके जनता के लिए एक मूशत 35 सौ करोड़ का राहत पैकज घोषित करना मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता को दर्शाता हैं।
जनता मानती है की यह मुख्यमंत्री सुक्खू भाई का सराहनीय कदम है और एतिहासिक फैसला है। आम परिवार से निकले जनसेवक ईमानदार छवि और महानायक के रूप में जनता के दिलों में जगह बनाई है। हाईकमान का यह एक अच्छा फैसला था।
प्रदेश प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने कहा है कि सदियों सदियों में ऐसे महान नेता देखने को मिलते है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपनी प्रदेश की जनता को लाभ पहुंचाने के लिए बीजेपी के पुराने फैसले भी राहत देने के लिए बदल दिए हैं। इन्होंने अपनी निजी जेब से 51 लाख राहत कोष में दिए है और जब बीजेपी सरकार थी तो करोना काल में भी अपनी नेक कमाई से लाखो रुपए दिए थे।
देश के अंदर अनूठा उदाहरण पेश किया है। पैसे तो सबके पास होते है मगर दिल कहा से लाए। यह पीड़ा बही समझ सकता है जिसने आम परिवार में रहकर पीड़ा देखी हो। राजनीति इन्हे विरासत में नही मिली है। गरीबी देखकर कड़ी मेहनत से पार्षद से मुख्यमंत्री का सफर तह किया है।
सुक्खू भाई ने हर बसंत ऋतु और पतझड़ सावन के मौसम देखे है। इन्होंने अपना राजनीतिक जीवन जनता के सुख दुःख में समर्पित कर दिए हैं। इसलिए तो कहते है की यह मुख्यमंत्री सुक्खू भाई की सुख की सरकार है।

