राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चमका पलौहड़ा का मुकुल

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहड़ा के प्रतिभागी मुकुल ने अंडर-19 में कांस्य पदक और अंडर-17 में स्वर्ण पदक जीतकर अपना व स्कूल का नाम रोशन किया है।

मुकुल का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हो गया है। मुकुल को स्कूल आने पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुखदेव सिंह जंबाल सहित समस्त स्टाफ द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य सुखदेव सिंह जंबाल ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुकुल को एक किलोग्राम बादाम देने की घोषणा की और उम्मीद जताई है कि मुकुल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक हासिल करेगा।

मुकुल ने अपनी सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य सुखदेव सिंह जंबाल, कोच रणजीत सिंह सहित अपनी मेहनत को दिया है। इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...