ड्यूटी पर नशे में मिला HRTC कंडक्टर सस्पेंड, लापरवाही पर प्रबंधन का एक्शन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

ड्यूटी पर नशे की हालत में मिले कंडक्टर को एचआरटीसी प्रबंधन ने सस्पेंड किया है। यह मामला एचआरटीसी की ढली डिपो के तहत आया है। ढली डिपो से शिमला-जुन्गा सडक़ पर चलने वाली बस के कंडक्टर को नशे की हालत में पाया गया। इसके बाद कंडक्टर के खिलाफ जांच बिठाई गई।

प्रथम जांच में एचआरटीसी कंडक्टर को दोषी पाया गया है। इसके बाद एचआरटीसी ने कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया है। इसी के चलते ढली डिपो के तहत जुन्गा-शिमला रूट पर एचआरटीसी परिचालक की लापरवाही पाए जाने पर प्रारंभिक जांच के बाद निगम प्रबंधन ने एक परिचालक को संस्पेंड कर दिया है।

एचआरटीसी ढली डिपो आरएम विनोद शर्मा के बोल

वहीं एचआरटीसी ढली डिपो के आरएम विनोद शर्मा का कहना है कि जुन्गा-शिमला रूट पर परिचालक की लापरवाही सामने आने और ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पाए जाने के बाद प्रबंधन ने परिचालक के खिलाफ जांच बिठाई थी। प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद अब परिचालक को सस्पेंड किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...