विधायक के फर्जी फेसबुक अकाउंट से डाली जेपी नड्डा की मौत की पोस्ट

--Advertisement--

किसी असामाजिक तत्व ने विधायक का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया और जगत प्रकाश नड्डा की मौत की खबर पोस्ट कर दी।

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

शरारती तत्वों ने झंडूता से भाजपा विधायक जीत राम कटवाल का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उससे जेपी नड्डा की मौत की पोस्ट कर दी। विधायक के सोशल मीडिया हैंडलर ने इसकी झंडूता थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में राहुल चंदेल निवासी झंडूता ने बताया है कि वह झंडूता भाजपा का सोशल मीडिया संयोजक है। स्थानीय विधायक का सोशल मीडिया अकाउंट भी चलाता है। मंगलवार को विधायक के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट हिंदी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की बुआ के निधन के संदर्भ में डाली। लेकिन किसी ने विधायक का एक अन्य फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया और जगत प्रकाश नड्डा की मौत की खबर पोस्ट कर दी।

इस बारे में विधायक ने भी फोन पर उन्हें बताया और स्क्रीन शॉट भी भेजे। किसी असामाजिक तत्व ने विधायक का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर यह पोस्ट विधायक और भाजपा की छवि को खराब करने के लिए किया है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया है की मामले की जांच की जा रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...