भाली में फोरलेन कंपनी द्वारा उड़ाई जा रही सरेआम नियमों की धज्जियां -बिना अनुमति के चलाया जा रहा तारकोल प्लांट

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

ग्राम पंचायत भाली में फोरलेन निर्माण कंपनी द्वारा लगाए गए अवैध लुक प्लांट को सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाकर चलाया जा रहा है। स्थानीय वासी व शिकायतकर्ता अमन राणा ने बताया कि उसने इस तारकोल प्लांट को आबादी क्षेत्र से दूर लगाने के लिए शिकायत की थी।

जिसकी जांच करने के लिए कई बार उच्च अधिकारी मोक्का पर भी आये पर उनके द्वारा जांच में क्या निष्कर्ष निकाला गया। जिसका पता आज तक नही चला।

अमन ने बताया कि पल्यूशन बोर्ड के नियमों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में हॉट मिक्स प्लांट यूनिट के लिए 500 मीटर दूरी का मापदंड रखा गया है परंतु उसका स्वयं का घर 200 मीटर के अंदर है और जब जब कंपनी द्वारा इसको चलाया जाता है, पूरे गांव में धुआं ही धुआं हो जाता है। जो यहां के स्थानीय वासियों की सेहत के लिए अच्छा नही है।

प्रशासन द्वारा पता नही क्यों इसके आदेश यहां से हटाने के लिए नही दिये जा रहे हैं। पता नही क्यों प्रशासन स्थानीय वासियों की जान को खतरे में डालने में लगा है।

अमन ने बताया कि में विकास का विरोधी नही हूँ। मुझे मालूम है कि देश के विकास के लिए इस सड़क निर्माण बहुत जरूरी है परन्तु घरों के नजदीक तारकोल प्लांट लगाना बहुत ही गलत है। अगर प्रशासन सीमित समय मे इस प्लांट को यहां से हटाने के आदेश नही देता है, तो उन्हें मजबूरन न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...