एचपीयू ने पीएचडी में प्रवेश के लिए मांगे आवेदन, 163 सीटों पर होंगे दाखिले

--Advertisement--

आवेदन करने वालों के पीजी में 55 फीसदी अंक होने अनिवार्य हैं। विवि के मुताबिक सभी विभागों में करीब 163 सीटों पर दाखिले होंगे।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने नेट और जेआरएफ पास छात्रों से पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी 25 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूजीसी नियमों के तहत जो भी पात्रता पूरी करते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वालों के पीजी में 55 फीसदी अंक होने अनिवार्य हैं।

  • विवि के मुताबिक सभी विभागों में करीब 163 सीटों पर दाखिले होंगे।
  • एचपीयू की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक रसायन विज्ञान विभाग में 10, गणित में 2, भौतिक विज्ञान में 6, बॉटनी में 3, जूलाजी में 11, शारीरिक शिक्षा विभाग में 2, कंप्यूटर साइंस में 13, अंग्रेजी में 8, इतिहास में 4, हिंदी में 5, संस्कृत में 1, वाणिज्य में 6 , अर्थशास्त्र में 5, संगीत में 2, पत्रकारिता में 7, भूगोल में 4, समाजशास्त्र में 3, सोशल वर्क में 1, विधि विभाग में 18 , मनोविज्ञान में 6, पर्यटन में 15, प्रबंधन में 5, राजनीतिक विज्ञान में 9, योगा में 3, शिक्षा विभाग में 5 और माइक्रोबायोलॉजी में 3 सीटें हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...