ढांक से गिरने से घायल भेड़पालक की टांडा में मौत

--Advertisement--

ढांक से गिरने से घायल भेड़पालक की टांडा में मौत

चम्बा – भूषण गुरुंग

भेड़-बकरियां चराते समय ढांक में गिरकर चोटिल हुए व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज टांडा में मौत हो गई। मृतक की पहचान 46 साल के कंचन कुमार पुत्र बूटा राम निवासी गांव झड़ौता डाकघर व तहसील होली के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को कंचन भेड़-बकरियां चराने के लिए गया था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह झांक में जा गिरा। घायलावस्था में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज चंबा लाए।

यहां से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वीरवार को व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...