पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग त्रिलोकपुर में यातायात के लिए खुला

--Advertisement--

निर्माण कार्य के दौरान पुल की एप्रोच गिरने से हुआ था बंद, क़रीब 16 दिनों बाद यातायात हुआ बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस।

कोटला – व्यूरो

पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रिलोकपुर में धंसी हुई पुल की एप्रोच को भरकर 16 दिनों के बाद शुक्रवार को दीवाली से पहले यातायात व्यवस्था बहाल कर दी गई है।

गौरतलब है कि गत 27 अक्टूबर को पठानकोट मंडी फोरलेन निर्माण कार्य के चलते पुल के साथ की एप्रोच दीवार गिर गई थी, जिससे इस मार्ग पर यातायात बिल्कुल ही अवरुद्ध हो गया था। लोगों को कोटला-सोहल्दा -त्रिलोकपुर -32मील सम्पर्क मार्ग एवं 32 मील से ज्वाली होकर जसूर सम्पर्क मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा था।

यह सम्पर्क मार्ग भी तंग होने के चलते भारी जाम में तब्दील होकर रह गए थे। अब राष्ट्रीय राजमार्ग के दीपावली से पहले खुल जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

वहीं बुद्धिजीवी वर्ग ने बताया कि फोरलेन निर्माण कम्पनी आगे से काम करते हुए ध्यान रखे कि इस प्रकार से कार्य न किया जाए जिससे आमजन को भारी समस्या उठानी पड़े। साथ ही जल्द से जल्द एक लेन बनांकर पूरा करें ताकि लोगों को धूल मिट्टी से निजात मिले।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...