युवाओं को रोजगार का सुनहरा मौका

--Advertisement--

युवाओं को रोजगार का सुनहरा मौका

मंडी, 10 नवंबर – हिमखबर डेस्क

डीआरडीए मंडी के परियोजना अधिकारी जी.सी.पाठक ने बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, आरटीए झबोला, जिला बिलासपुर सुरक्षा सुपरवाइजर तथा जवान के पदों पर भर्ती के लिए जिले के विभिन्न विकास खंडों में पात्र युवाओं (पुरुष) के साक्षात्कार आयोजित करने जा रही है। उन्होंने इसके लिए संबंधित खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक सहयोग के लिए लिखा है।

  • वहीं, कंपनी के अधिकारी जय किशन ने अवगत कराया कि इन पदों को भरने के लिए मंडी जिले में 16 नवंबर को विकास खंड कार्यालय परिसर सदर,
  • 17 को विकास खंड कार्यालय परिसर सुंदरनगर,
  • 18 को विकास ख्ंाड कार्यालय परिसर सरकाघाट,
  • 20 को विकास खंड कार्यालय परिसर धर्मपुर,
  • 21 को विकास खंड कार्यालय परिसर जोगिंदरनगर
  • तथा 22 नवंबर को विकास खंड कार्यालय परिसर गोहर में पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार प्रातः 10 बजे से आरंभ होंगे।

ये है पात्रता

  • उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास,
  • कद 168 सेंटीमीटर, सीना 80-85 सेंटीमीटर, व 56 किलोग्राम से अधिक तथा 90 किलोग्राम से कम
  • तथा आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष रखी गई है।
  • चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा प्रतिमाह 16500 से 19000 वेतनमान दिया जाएगा।
  • चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के लिए रीजनल प्रशिक्षण केंद्र झबोला भेजा जाएगा
  • तथा उसके उपरांत विभिन्न स्थलों पर सुरक्षा कार्य के लिए तैनाती दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित बीडीओ कार्यालय पधार कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इसे लेकर अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9816813693 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...