धनतेरस के शुभ अवसर पर दीपावली मेले का आयोजन

--Advertisement--

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

आज दिनांक 10 नवंबर 2023 को राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियाँ में धनतेरस के शुभ अवसर पर वाणिज्य समिति के दिशा निर्देश में वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों द्वारा दीपावली मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में तीनों वर्षों के विद्यार्थियों ने खाने पीने, खेल एवं दीपावली के सजावट की सामग्रियों की छोटी छोटी दुकान लगाई।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया एवं समस्त स्टाफ द्वारा किया गया। महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने इस मेले का खूब आनंद उठाया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्यमशीलता एवम व्यापारिक गतिविधियों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। साथ ही एक सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करना था।

इस मेले में हाथ से बनाए तथा सजाए गए मिट्टी के दीपक भी आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहे। इस मेले में 10 स्टॉल लगाए गए तथा सभी स्टॉल मुनाफे में रहे ।

महाविद्यालय प्राचार्य ने वाणिज्य समिति के इस अनोखी पहल की सराहना की एवं इसके सफल आयोजन के लिए वाणिज्य विभाग को बधाइयां दी । प्राचार्य ने सभी बच्चों को ऐसे और आयोजन करने के लिए भी प्रेरित किया पढ़ाई पूरी होने के बाद स्टार्टअप लगाने के लिए भी सीख दी।

वाणिज्य समिति ने अंत में प्राचार्य महोदय, सभी स्टाफ के साथ विद्यार्थियो को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...