सरकारी रास्ते को उखाड़ महिला ने इस तरह बनाया की अब लोगों के लिए बन गई समस्या

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

ज्वाली उपमंडल की पंचायत कोटला में सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाने व सड़क व छोटे वाहनों के लिए अवरुद्ध करने का मामला प्रकाश में आया है।

आपको बता दें कि पंचायत कोटला के बार्ड 6 में भूसंखलन से आए हुए मलवे के ढेरों को अभी तक निकाल ही रहे थे कि एक महिला द्वारा पूर्व पंचायत के कार्यकाल में डाली गई इंटरलॉक टाइल को उखाड़ कर इस तरह से बनाया गया कि अब छोटी गाड़ियों का आना जाना बंद हो गया है कि जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने पंचायत कोटला , एसडीएम ज्वाली व डीसी काँगड़ा से की है।

ग्रामीणों ने बताया कि बार्ड 6 में 4 से 5 बुजुर्ग व्यक्ति रहते है साथ ही एक बुजुर्ग महिला है जोकि कैंसर जैसी बीमारी से भी पीड़ित है। जिनको हालत गम्भीर होने पर कभी भी अस्पताल लेकर जाना पड़ता है ऐसे में महिला द्वारा रास्ते को पंचायत की अनुमति के बिना उखाड़ना व रोकना उचित नहीं है।

उन्होंने बताया कि बीमार बुजुर्ग चल फिर नहीं सकते जिन्हें उठाकर गाड़ी तक ले जाना पड़ता है। उन्होंने स्थानीय महिला पर आरोप जड़ते हुए कहा कि जब हमने रोड़ को उखाड़ने से रोका तो हमें गाली गलौच किया गया।

उन्होंने एसडीएम ज्वाली व डीसी काँगड़ा से गुहार की है कि इस रास्ते को जैसा पहले था वैसा किया जाए साथ ही सरकारी संम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने की एवज में रिकवरी की जाए।

विकास खण्ड अधिकारी श्याम सिंह के बोल 

विकास खण्ड अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि आपके माध्यम से जानकारी मिली है जांच की जाएगी तथा जो भी आरोपी होगा उसके विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...