ट्रिपल मर्डर से दहला मोहाली: भाई, भाभी और भतीजे की हत्या कर नहर में फेंक दी लाशें

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

मोहाली के खरड़ कस्बे में एक शख्स ने अपने भाई (सतबीर सिंह), भाभी (अमनदीप कौर) और भतीजे (अनहद) की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले को घरेलू लड़ाई मान रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लखबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस इस घटना को लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी लखबीर सिंह ने अपने भाई और भाभी के शवों को ठिकाने लगाने के लिए उन्हें रोपड़ नहर में फेंक दिया था।

2 साल के बच्चे को मोरिंडा नहर में फेंककर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एक शव बरामद किया। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस तिहरे हत्याकांड में खरड़ डीएसपी करण संधू ने कहा कि मामले की जांच जारी है शुरुआती जांच में पता चला है कि इसकी वजह उनका पारिवारिक विवाद था। इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, पूछताछ अभी जारी है, जल्द ही उसके साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...