अनिकेता बनी AIIMS में नर्सिंग ऑफिसर, पहली कोशिश में पाई मंजिल

--Advertisement--

नाहन, 13 अक्तूबर – नरेश कुमार राधे

शहर के प्रताप भवन की रहने वाली “अनिकेता चौहान” ने पहले ही प्रयास में मंजिल को पाने में सफलता हासिल की है। 23 साल की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की परीक्षा (#NORCET) को उत्तीर्ण किया है।

फ़िलहाल, ये साफ़ नहीं हुआ कि “अनिकेता” किस जगह पर सेवाएं प्रदान करेगी। लेकिन एक-दो दिन में नियुक्ति कैंपस भी स्पष्ट हो जाएगा। वैसे, अनिकेता चौहान ने ऋषिकेश व बिलासपुर को पसंद के तौर पर चुना है।

परिवार को बेटी की सफलता पर लगातार बधाइयों के संदेश मिल रहे है। माता पदमावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग से बीएससी (नर्सिंग) की पढ़ाई पूरी करने के बाद राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा की तैयारी में जुट गई थी। आदर्श विद्या निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से मेडिकल में जमा दो की पढ़ाई के बाद ही “अनिकेता” ने नर्सिंग में दाखिला लिया था।

शहर में रामसेवक व कौशल्या ठाकुर के घर जन्मी “अनिकेता चौहान” को स्कूल की पढ़ाई के दौरान नर्सिंग ऑफिसर बनने की ललक पैदा हुई थी। आपको बता दें कि परीक्षा को क्रैक करना काफी कठिन रहता है, इसमें लगातार कॉम्पिटिशन बढ़ता जा रहा है।

इंडियन नर्सिंग काउंसलिंग में इस पद को सर्वश्रेष्ठ आंका जाता है। परीक्षा के प्रथम चरण में देश भर से करीब एक लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से लगभग 20,000 का चयन हुआ। अंतिम चरण में 4000 ही परीक्षा में सफल हुए। परीक्षा में  “अनिकेता” ने 1800 वा रैंक हासिल किया है।

बातचीत में “अनिकेता” ने कहा कि परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की, पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण होने का लक्ष्य निर्धारित किया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...