पहाड़ी गाने ‘पिंक प्लाजो’ पर झूमे नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी, जमकर डाली नाटी, देखे वीडियो

--Advertisement--

हिमखबर – डेस्क

भारत में क्रिकेट का महाकुंभ चल रहा है और हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भी इसके मुकाबले आयोजित हो रहे हैं। बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच धर्मशाला पहुंची नीदरलैंड्स की टीम को जहां धर्मशाला के मशहूर होटल रेडिसन ब्लू में ठहराया गया है।

वहीं, उनके लिये यहां एचपीसीए की ओर से आवभगत और स्वागत सत्कार की लिहाज़ से मनोरंजन का भी प्रबंध किया गया था। बुधवार को उनके मनोरंजन के लिये यहां विशेष तौर पर पहाड़ी नाटी के लिये परंपरागत परिधानों के साथ कल्चर्ल ग्रुप कांगड़ा-धर्मशाला के कलाकारों को बुलाया गया था।

रेडिसन ब्लू में जब पहाड़ी कलाकारों की ओर से गद्दी नृत्य और पहाड़ी नाटी प्रस्तुत की गई तो यहां पहुंचे नीदरलैंड के खिलाड़ियों के पैर भी खुद ही कलाकारों के साथ थिरकते नजर आए और उन्होंने भी कलाकारों के साथ झूम झूम कर खूब नृत्य और मनोरंजन किया, जिसकी तस्वीरें फिलहाल खूब वायरल हो रही हैं।

इस दौरान गद्दी पोशाक में कलाकार पहाड़ी नाटी (फोक डांस) पर हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध गाने ‘पिंक प्लाजो’ पर नाच रहे थे कि इस बीच नीदरलैंड के खिलाड़ी मैक्स ओ दौड़, लॉगन वैन बीक ने कलाकारों के कदमों से कदम मिलाते हुए नाटी डाली।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...