महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पति के लिए लिखे थे ये शब्द

--Advertisement--

लहड़ा पंचायत के नुखेल गांव की एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रेनू बाला (34) पत्नी रिजिज कुमार के रूप में की गई है।

हमीरपुर – ज्योति पठानियां

हमीरपुर जिला के तहत गलोड़ तहसील के अंतर्गत लहड़ा पंचायत के नुखेल गांव की एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रेनू बाला (34) पत्नी रिजिज कुमार के रूप में की गई है।

महिला ने घर की पहली मंजिल पर एक कमरे की छत पर लगी कुंडी से फंदा लगाकर आत्महत्या की। महिला का पति कालाअंब में निजी क्षेत्र में नौकरी करता है जबकि सास-ससुर खेतों में कार्य के लिए गए थे। महिला का एक 6 वर्षीय बेटा भी है।

जानकारी के अनुसार गत शाम करीब 6 बजे जब महिला के परिजन घर आए और उन्होंने बहू को आवाज लगाई तो कोई उत्तर नहीं मिला। उसके बाद परिजन उसे ढूंढने लगे और जब उन्होंने घर की पहली मंजिल पर देखा तो महिला फंदे पर लटकी हुई थी।

परिजनों ने आसपड़ोस की महिलाओं को बुलाया और महिला के मायके वालों को भी इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मायके वाले भी मौके पर पहुंचे और बुधवार सुबह महिला का अंतिम संस्कार करने से पहले गलोड़ पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

बड़सर के थाना प्रभारी प्रवीण राणा अपने दलबल सहित तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। महिला ने आत्महत्या करने से पहले लिखे सुसाइड नोट में लिखा है कि वह पति से बहुत प्यार करती है।

उसने पति को लिखा है कि उसका दाह-संस्कार ठीक से कर देना, बेटे को अपने पास ले जाना और उसकी अच्छे से परवरिश करना। महिला ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाए हैं। थाना प्रभारी के अनुसार महिला की तरफ से मिले सुसाइड नोट में किसी को दोषी नहीं ठहराया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...