चम्बा के प्रवेश द्वार तुनुहट्टी में 932 ग्राम चरस के साथ राहगीर गिरफ्तार

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिले के प्रवेश द्वार तुनुहट्टी पुलिस चैक पोस्ट पर पुलिस ने एक व्यक्ति को 932 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आराेपी के खिलाफ थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार चैक पोस्ट प्रभारी एएसआई राकेश कुमार की अगुवाई में टीम ने तुनुहट्टी में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक व्यक्ति नैनीखड्ड की तरफ से पैदल चैक पोस्ट की ओर आया।

जब उक्त व्यक्ति को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए रोका गया तो वह थोड़ा घबरा गया और पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने संदेह के आधार पर व्यक्ति के बेग की तलाशी ली तो उसमें से 932 ग्राम चरस बरामद हुई।

व्यक्ति की पहचान विक्रम सिंह (26) पुत्र कर्म चंद निवासी नकोला तहसील चुराह जिला चम्बा के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी डल्हौजी हेमंत ठाकुर ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...